सोमवार से शुक्रवार दफ़्तर, शनिवार-रविवार गीता। साथी ताना मारते हैं, “तेरी ज़िंदगी में ऐसा क्या ग़लत हो गया?” नौकरी छोड़ने का मन हो तो डर लगता है कि पापा क्या कहेंगे, और पापा को डर है कि फूफी क्या कहेगी। इंटरव्यू में दो तकनीकी सवालों के बाद पूछा जाता है, “शादी कब करनी है?” क्योंकि जिसकी मोटी ईएमआई चल रही हो, वो भागेगा नहीं। घर और दफ़्तर के बंधन साथ-साथ चलते हैं। तो जिन मजबूरियों के आगे हम रोज़ झुकते हैं, उनमें से कितनी हमने ख़ुद ओढ़ रखी हैं?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[एक संवाद से। एक प्रश्नकर्ता बताती हैं कि वे हफ़्ते के दो दिन गीता सुनती हैं, और बाकी पाँच दिन दफ़्तर में ऐसे लोगों के बीच बिताती हैं जो इस पर ताने मारते हैं।]
प्रश्नकर्ता: सर, नमस्ते। सर, मेरा सवाल यह है कि जैसे अभी आपने नाटक प्रस्तुत किया था, यह तो हमारा जीवन ही है। पर कहीं न कहीं ऐसा लगता है कि यह माया का ही मायाजाल है, जो हमें भेज तो रहा है कि जाओ, मुक्ति पाओ, लेकिन हम पिट-पिटा के फिर अपने उसी समाज में आ जाते हैं। जैसे मेरे साथ होता है। मैं सैटरडे, संडे आपको सुनती रहती हूँ। मैं आपको 2019 से यूट्यूब के माध्यम से सुन रही हूँ, और अभी एक साल से गीता सत्रों से जुड़ी हूँ।
सर, जब मैं अपने ऑफ़िस में जाकर लोगों से बात करती हूँ कि आपको भी यह चीज़ ऐसे करनी चाहिए, जो मैं सीख रही हूँ वो आपको भी सीखना चाहिए, तो वो उल्टा मुझसे कह देते हैं, “ऐसा क्या हो गया तेरी लाइफ़ में? तेरी लाइफ़ में कुछ बहुत ग़लत हुआ है क्या, जो अब ऐसा चलने लग गया?” तो मुझे कहीं न कहीं यही लगने लगता है कि यार, दो दिन तो हम कुछ अच्छा सीखने, मुक्ति की तरफ़ गए थे, और अब पिट-पिटा के उसी ख़ून भरे शरीर के साथ वही मंडे टू फ़्राइडे। कोई माया का मायाजाल लगता है कि मैं फिर किस मुक्ति के लिए जा रही हूँ।



