
पुनरपि जननं पुनरपि मरणं पुनरपि जननीजठरे शयनम्। इह संसारे बहुदुस्तारे कृपयापारे पाहि मुरारे।।
हे परमपूज्य परमात्मा! मुझे अपनी शरण में ले लो। मैं इस जन्म और मृत्यु के चक्कर से मुक्ति प्राप्त करना चाहता हूँ। मुझे इस संसार रूपी विशाल समुद्र को पार करने की शक्ति दो ईश्वर।
~ भज…

हम सोचते यही हैं कि ईवी सस्ती हो जाएँ और सोलर, पवन ऊर्जा बढ़ जाए, तो सब ठीक हो जाएगा। पर ऊर्जा आख़िर किसलिए चाहिए? इच्छाओं के लिए। और इच्छा कोई तय मात्रा नहीं, जो एक जगह जाकर रुक जाए। वह एक गुना से हज़ार गुना तक भी चली जाती है, और ‘अब तो यह साफ़ है, तो मैं और कर सकता हूँ’ कहकर हम और माँगने लगते हैं। कहीं ईवी प्रदूषण घटाने से ज़्यादा अपना अपराध बोध सँभालने के काम तो नहीं आ रही? नवीकरणीय ऊर्जा चाहिए, पर क्या अपनी माँग को देखे बिना बात बनेगी?
यमुना में इतना सारा झाग है, और उसी में खड़ी महिलाएँ सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। हम नदियों की पूजा करते हैं, उसे माँ कहते हैं, फिर भी मैला देखकर हमें दुख नहीं होता। पूजा हम बहुत करते हैं, भक्ति में भी, पर उसके पीछे समझ कितनी है? बाहर का यह प्रदूषण भीतर के दूषण का ही रूप है: हम भीतर से इतने मैले हो चुके हैं कि बाहर मैला करने में संकोच ही नहीं रहा। क्या हम पूजने से पहले थोड़ी जिज्ञासा कर पाएँगे कि बात क्या है?
प्रश्नकर्ता: लड़कियों से बात करने में झिझक क्यों होती है?
आचार्य प्रशांत: तुम हर समय लड़के बनकर क्यों घूमते हो? तुम जितना ज़्यादा देहभाव में जियोगे, उतना अपने लिए परेशानियाँ खड़ी करोगे। लड़कों के सामने कौन शर्माती है? लड़की। लड़की माने क्या? लड़की का हाथ, लड़की का जिस्म, लड़की के…

सांसारिक कर्म आप कर ही नहीं रहे हैं। सांसारिक कर्म हो रहे हैं अपनेआप। मूल भ्रम यही है कि सांसारिक कर्म करने वाले आप हैं। इन्द्रियाँ हैं, मस्तिष्क है, बुद्धि है, अंतःकरण है, स्मृति है, ये सब अपना काम करना बख़ूबी जानते हैं। आप न जाने किस दंभ में हैं कि ये सब काम दुनिया के आप कर रहे हैं!

प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी। मेरा नाम गवाक्ष जोशी है। मैं आइआइटी कानपुर में पीएचडी का छात्र हूँ। और विद्युत अभियान्त्रिकी विभाग से। मेरा प्रश्न धर्म को लेकर है। मैं हितोपदेश मित्रलाभ पढ़ रहा था! तो एक श्लोक आया था मेरे सामने, जिसका अर्थ ये था — भोजन, निद्रा, भय और…
प्रश्नकर्ता: मेरा सवाल फिर से मृत्यु के ऊपर ही है। आम ज़िन्दगी में जीवन के बारे में बोला जाता है कि जीवन आनन्द है या जीवन यह है, पर इसमें मृत्यु की कोई बात नहीं आती। जैसे आध्यात्मिकता में भी आप देखें तो लोगों ने मृत्यु पर ज़्यादा चर्चा नहीं…

आपको लगता है कि अब आपकी चीज आपसे छिन गई, वो छिनी नहीं है, वो कहीं और पहुँची है, बिखर गई है, हजार जगह पहुँच गई है, लेकिन वो जहाँ भी पहुँची है, वहाँ पर, तो आप भी मौजूद हो। तो आपसे भिन्न कहाँ हुआ वो आपसे अलग कहाँ हुआ आपसे बिछड़ा कहाँ, वो? जो आपको दिखाई देता है कि वो जहाँ भी जायेगा वो आपको ही पायेगा। तो फिर आपको दुख थोड़े ही होगा।

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, माता-पिता की मृत्यु का भय सताता है, कि कैसा जीवन रहेगा। मतलब जीवन में कुछ करने की हिम्मत होगी या नहीं? मतलब, मेरे अंदर ऐसा लगता है कि...
आचार्य: अभी वो हैं। अभी वो हैं, अभी उनके साथ कैसा जीवन बिता रहे हो, इस पर ध्यान दो…