✍🏻 पोस्ट 22 | 9 अक्टूबर '26
💭 विषय — ग्लोबल करेंट अफेयर्स──────────
💼 नौकरी वही है, लेकिन ग्रीन कार्ड का रास्ता अचानक रुक जाए तो?
🇺🇸 अमेरिका ने टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएलटेक, कॉग्निजेंट, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोबी जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़ी ग्रीन कार्ड प्रक्रिया के एक अहम हिस्से पर रोक लगा दी है।
📄 यह कार्रवाई PERM यानी स्थायी श्रम-प्रमाणन प्रक्रिया से जुड़ी है। इसी प्रक्रिया के जरिए कोई अमेरिकी नियोक्ता विदेशी कर्मचा…
Nishchit Bhavishya mane kya mujhe nhi pta,
lekin dukh ki baat ye hai ki nishchit bhavishya chahiye.
1
Deepak Upadhyay
❓ Do we really want a green card, or through it do we want that fixed future in which fear goes down?
❓ But what does a “certain future” even mean? And what exactly is our own definition of a certain future?
💯💯💯
Definition of Certain future: Entertainment, Consumption, Sleep, Pleasure and Repeat.
1
Durga Rathod
1) हमे ग्रीन कार्ड के जरिए वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए।
1
Abhishek Sharma
❓ हमें सच में ग्रीन कार्ड चाहिए, या उसके जरिए वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए?
★ हमे ग्रीन कार्ड नहीं उसके जरिए निश्चित भविष्य चाहिए होता है जिसमें डर कम हो।
❓ लेकिन निश्चित भविष्य माने क्या? और हमारे लिए निश्चित भविष्य की परिभाषा क्या हैं ?
- मेरे अनुसार निश्चित भविष्य की कोई परिभाषा नहीं है क्योंकि हम जिस भविष्य को लेकर निश्चितता की सोचते हैं वहां पहुंचने के बाद हम फिर वही अधूरापन महसूस करते रहते हैं। हम हमेशा वर्तमान में ही रहते हैं और भविष्य की कल्पना करते रहते हैं। इसलिए मनुष्य कभी निश्चित या स्थिर नहीं हो सकता बस बढ़ते रहना होता है।
Sonam
हमें एक निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो उसमें नौकरी, सुख, सुविधा और आराम हो हमारे लिए एक निश्चित भविष्य की परिभाषा यही है जो हमें लोक धर्म ने सिखाया है अपनी समझ को भूलकर बाहरी परिस्थितियों को देखना और इसमें एक होड सी मची है कि मैं पहले मैं ,पहले मैं
Braj mohan
हम लोग डरे हुए हैं और हमें एक निश्चितता चाहिए l
जिस तरह से हम लोग डरे हुए हैं उसे तरह से यदि मैं निश्चित भविष्य की परिभाषा दूं तो मेरा मतलब होगा कि मुझे ऐसी जिंदगी मिल जाए जिसमें जॉब सिक्योरिटी हो l निष्कर्ष यह है कि मैं भूखा नहीं मारूं l
1
Rudra
❓ हमें सच में ग्रीन कार्ड चाहिए, या उसके जरिए वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए?
उत्तर:
निश्चित ही वो भविष्य जिसमें डर कम हो और मेरी जो छवियां है वो टूटे नहीं,
❓ लेकिन निश्चित भविष्य माने क्या? और हमारे लिए निश्चित भविष्य की परिभाषा क्या हैं ?
उत्तर:—
निश्चित भविष्य वो जो मेरी मान्यताओं और छवियों बना रखी हैं, वो भविष्य,
भविष्य की परिभाषा यही कि, एक सिक्योर नौकरी और जीवन में सुरक्षा हो, एक व्यवस्था हो जैसी मान्यता।
Manisha Sahu
🇺🇸 ग्रीन कार्ड अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और कानूनी रूप से काम करने की अनुमति देने वाला दस्तावेज़ है। बहुत-से लोग इसे पाने के लिए मेहनत करते हैं, क्योंकि इससे उनके सामने रोजगार और भविष्य की नई संभावनाएँ खुल सकती हैं।
🪞 लेकिन इस खबर ने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि हम अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कितनी उम्मीदें किसी एक चीज़ से जोड़ लेते हैं।
💼 अगर कोई व्यक्ति अपनी नौकरी, आर्थिक सुरक्षा और अमेरिका में बसने की पूरी योजना ग्रीन कार्ड पर टिका देता है, तो उसकी प्रक्रिया रुकने की खबर से उसका डर बढ़ सकता है। क्योंकि अब सिर्फ़ एक दस्तावेज़ मिलने का सवाल नहीं है, बल्कि उस पूरे भविष्य का सवाल है जिसकी उसने कल्पना की थी।
❓ हमें सच में ग्रीन कार्ड चाहिए, या उसके जरिए वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए?
🤔 मुझे लगता है कि बेहतर अवसरों और अच्छी ज़िंदगी के लिए प्रयास करना गलत नहीं है। लेकिन जब हम किसी एक चीज़ को अपने सुरक्षित भविष्य की गारंटी मान लेते हैं, तब हमारा डर भी उसी पर निर्भर हो जाता है।
😟 पहले डर होता है कि ग्रीन कार्ड मिलेगा या नहीं। अगर मिल गया, तो डर हो सकता है कि नौकरी न चली जाए या कहीं अमेरिका छोड़कर वापस न आना पड़े।
🔄 यानी सहारा बदल सकता है, लेकिन भीतर बैठा असुरक्षा का भाव बना रह सकता है।
❓ लेकिन निश्चित भविष्य माने क्या? और हमारे लिए निश्चित भविष्य की परिभाषा क्या है?
🏠💰 हम सोचते हैं कि अच्छी नौकरी, पर्याप्त पैसा, अपना घर और स्थिर जीवन मिल जाए, तो भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। लेकिन क्या जीवन में कभी सब कुछ हमारी योजना के अनुसार चलता है?
🌱 हम मेहनत कर सकते हैं, योजना बना सकते हैं और अपनी जिम्मेदारियाँ निभा सकते हैं, लेकिन आने वाली हर परिस्थिति को नियंत्रित नहीं कर सकते।
⚖️ इसका अर्थ यह नहीं कि हमें भविष्य की चिंता छोड़कर बैठ जाना चाहिए। बल्कि हमें यह समझना है कि तैयारी करना हमारे हाथ में है, भविष्य की हर घटना की गारंटी लेना नहीं।
🔍 क्या मैं अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही हूँ, या भविष्य से यह गारंटी माँग रही हूँ कि अब मेरे जीवन में कुछ भी गलत नहीं होगा?
🪞 शायद मुझे इसी प्रश्न पर ईमानदारी से विचार करना है। क्योंकि अगर मेरी शांति पूरी तरह परिस्थितियों के अनुकूल रहने पर निर्भर है, तो परिस्थितियाँ बदलते ही मेरी शांति भी चली जाएगी।
🎯 क्या वास्तव में सुरक्षित जीवन वह है जिसमें अनिश्चितता न हो, या वह जिसमें अनिश्चितता के बावजूद हम वास्तविकता को समझकर सही कदम उठा सकें?
🙏🏻 चिंतन का विषय यही है—क्या हम जीवन को समझकर जीना चाहते हैं, या जीवन से हर हाल में सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं?
1
Dhawal bhavi chandra
निश्चित भविष्य अर्थात" डर" वह डर जो हर वर्ग के हर व्यक्ति के मन में है मजदूर से लेकर राजनेता तक। उदाहरण के लिए आज दिल्ली 10/10/2026 का दिन देखिये , आज जो ये दिल्ली बंद है आम आदमी परेशान है वो राज नेताओं के अनिश्चितता को लेकर डर का उदाहरण है।
रस्ते बंद ट्रेने बंद मेट्रो बंद स्कूल बंद करके क्या लोगों का प्रदर्शन रोकना निश्चित हो गया क्या लोगों के मन में उबलते सवाल अब बाहर नहीं आएंगे या दोबारा ये हालात नहीं आएंगे निश्चित हो गया?
निश्चित भविष्य की कामना रखना मतलब अनिश्चितता के डर को साथ लेकर चलना है।
Shilpi kumar
❓ हमें सच में ग्रीन कार्ड चाहिए, या उसके जरिए वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए?
❓ लेकिन निश्चित भविष्य माने क्या? और हमारे लिए निश्चित भविष्य की परिभाषा क्या हैं ? हमें सच में ग्रीन काड नहीं चाहिए बस उसके जरिये वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए निश्चित भबिष्य का मतलब बस हमारे लिए जो बाकी दस लोग काम कर रहे हैं और जो बाकी दस लोग कि इच्छा है बस एक नोकरी और शादी और बच्चे बस यही है
Sneh lata
हमारे जीवन में जो हमने निश्चित किया था हम वहीं पर पहुंच रहे हैं बस अब कैसे होगा पता नहीं हां पीछे मुड़कर जब देखते हैं तो यकीं नहीं होता हमारी चाहत हमारे करीब इस तरह पूरी होंगी।इस वक्त वो बात याद आ गई पहले F.M.पर गाने सुनते थे उसमें एक प्रोग्राम में एक व्यक्ति ने कहा था उसका नाम तो नहीं याद है मगर उसकी बात याद आ गयी कि जब हम किसी को पूरी शिद्दत से चाहते हैं उसे मिलाने के लिए पूरी कायनात जुट जाती है बस।
Dhawal bhavi chandra
आज हर व्यक्ति इसी जद्दोजहत में लगा है कि कैसे भी अपना भविष्य निश्चित कर ले अपने बच्चों का भविष्य निश्चित कर ले क्योंकि डर साथ साथ चल रहा है कि निश्चित हो जाएगा तो सुविधाएं होंगी आराम होगा सुख होगा,नहीं तो दुःख मिलेगा ठोकरें मिलेंगी असुविधा होगी ,परन्तु हम ये तो भूल ही जाते हैं कि निश्चित तो कुछ भी नहीं है भविष्य तो बिल्कुल भी नहीं, जो है वर्तमान है।
हम भविष्य निश्चित नहीं कर सकते पर वर्तमान में क्या करना है क्यों करना है और इसका उद्वेश्य सही है गलत है इस लिए ये करना है तय कर सकते हैं अपने लिए उद्देश्य पूर्ण रास्ता चुन सकते हैं पर भविष्य निश्चित नहीं कर सकते।
Ujjawal
•निश्चित भविष्य की बात, भारत के विद्यालयों से ही शुरू हो जाती हैं, की "बेटा अभी पढ़ ले बाद में मौज काटेगा", अर्थ स्पष्ट हैं की विद्यालयों में ही ऐसी बात होंगी तो फिर स्नातोकोत्तर के बाद तो लोग भविष्य की सुरक्षा के लिए ही मर मिटेंगे और
'वीजा ' के लिए तो भाग दौड़ स्वभाविक हैं |
* अनिश्चितता में ही मौज हैं |
Gyani Kushwaha
निश्चित भविष्य माने मन निश्चिंत हो जाए
हमारे लिए निश्चित भविष्य माने एक स्थाई नौकरी पा लेना या व्यवसाय कर लेना फिर वही अटके रहना जैसे वही तक जीवन हो
Sonu saini
1️⃣ हमें ग्रीन कार्ड के जरिए एक सुरक्षित भविष्य चाहिए।
2️⃣ हमारे लिए निश्चित भविष्य मानें पद - प्रतिष्ठा,मान - सम्मान।
👉 सार्थकता न अतीत को लेकर चलने में है ना ही सुरक्षित भविष्य के खयाल में।
👉 सार्थकता वर्तमान में सही युद्ध में जुझने में है।
Gyani Kushwaha
हमें सच में ग्रीन कार्ड चाहिए, या उसके जरिए वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए
ग्रीन कार्ड नहीं चाहिए उसके जरिए वह निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए
असुरक्षा न रहे
1
Shilpee
निश्चित भविष्य यानी कि हम वहाँ जीवन को सुनिश्चित करें जंहा नौकरी, देश, पद , इनमें से किसी को भी हम अपने भविष्य की गारंटी ना बनाए.....
1
Pooja Kumaari
इस से यह समझ आता है कि अमेरिका अपने उन employee के बारे में भी सोचती है जो forgion में काम करते है, उनका शोषण नहीं होने देगी।
Manju jat
1 hme green card ke jriye वह future chahiye jisme dar km ho.
2 hmare liye nishchit bhvishya mean jo phle se samaj द्वारा manyata diii hui he.
1
dheerajkuntal
1️⃣har insan ko life m parmanent,job, shelter, business,
chahiye ,giske liye vo padta or kmata h.in sab m vo apne behtar future dekhta h....
usko yhi geen card chahiye ki usne jo kmaya h,paya h
us par kisi or ka hak na ho
2️⃣ nishchit bhavishya--
dar vala future nhi,itna sure rhe,aap ki strength y h .
yha tak aap ko koe plb nhi h life spend karne m,
security h ,,
kuch nya seekhte rhe,karte rhe...
1
Sanket Sudhakar Mahajan
हमे ग्रीन कार्ड डर से सुरक्षा के लिये चाहिये और एक ऐसा सुरक्षित भविष्य चाहिये जिसको जांचा गया नही हैं |
हमारे लिये निश्चित भविष्य वो हैं जो समाज ने दिये मापदंड हैं, जो हमने मान लिये हैं |
1
Mukesh Kumar
हमारे लिए अक्सर निश्चित भविष्य की परिभाषा यही होती है कि हमें सुरक्षा मिल जाए और डर से मुक्ति मिल जाए और जो हम सोचते हैं कि हम परेशान न रहें या मुझे कुछ करना न पड़े
1
Swati singh
निश्चिंत भविष्य माने हम जो पहले से तय कर लिए हैं अपने अनुसार ।
Pooja kumari
हम निश्चित भविष्य चाहते है ताकि हमे आराम, सुविधा और संरक्षण मिल सके।
Saroj Rathi
मेरे हिसाब से हमें सिर्फ़ ग्रीन कार्ड नहीं चाहिए, उसके साथ एक सुरक्षित और निश्चित भविष्य की उम्मीद भी जुड़ी हुई है। हम सोचते हैं कि ग्रीन कार्ड मिल जाएगा तो ज़िंदगी की परेशानियाँ कम हो जाएँगी और भविष्य की चिंता नहीं रहेगी।
लेकिन भविष्य कभी पूरी तरह निश्चित नहीं हो सकता। हम अपने मन से तय कर लेते हैं कि ज़िंदगी ऐसी होनी चाहिए, तभी हम सुरक्षित रहेंगे। ज़रूरत भविष्य को निश्चित करने की नहीं, बल्कि अपने डर को समझने की है।
1
naresh kumar
ग्रीन कार्ड के जरिये एक निश्चित भविष्य चाहिए जिसमें डर कम हो जाए।
हमारे लिए निश्चित भविष्य की परिभाषा है कि एक दीर्घकालीन सुरक्षा की गारंटी हो बजाये हमारे भीतर कोई परिवर्तन न हो।
हम भोगवादी बने रहे और केवल बाहरी सुख की अनुभूति प्राप्त होता रहे।
1
Suman Sharma
निश्चित भविष्य यानि भविष्य की अधिक से अधिक सुरक्षा। इसमें आर्थिक सुरक्षा सबसे ऊपर रहती है और फिर शारीरिक और सामाजिक सुरक्षा। हालांकि कितना भी चाक-चौबंद इंतजाम कर लें, अनिश्चितता एक तथ्य है और इससे नजरें नहीं चुराईं जा सकती। इसलिए अहंकार सदा भविष्य को सुरक्षित करने में जुटा रहता है क्योंकि वह कुछ भी करले पूरी तरह निश्चिंत नहीं हो सकता।
manish mangal
निश्चित भविष्य चाहिए।
निश्चित भविष्य माने आगे के दिनों में कोई काम न करे तो भी पूरी अजीविका वैसे ही चलती रहे।
1
Sumit Gupta
👍👍👍
ravish choubey
निश्चित भविष्य माने काम ऐसा हो कि काम मिल जाए कि भविष्य की चिंता ही ना रहे!