
✍🏻 पोस्ट 3 | 30 सितम्बर '26 💭 विषय — फिल्में/गीत/पुस्तकें/कला ──────────── 🎬 एक डॉक्टर की मौत: जब आपकी उपलब्धि ही आपके खिलाफ़ हो जाए! 1990 की तपन सिन्हा की फ़िल्म एक डॉक्टर की मौत डॉ. दीपंकर रॉय की कहानी है। वे एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं, लेकिन उनका असली जुनून अपने छोटे-से निजी प्रयोगशाला में चलता शोध है। 🧪 वर्षों तक वे कुष्ठ रोग के लिए वैक्सीन विकसित करने पर काम करते हैं। दिन में अस्पताल की नौकरी और रात में प्रयोग। लगातार…














































