
✍🏻 पोस्ट 20 | 21 सितंबर '26 💭 विषय — अर्थशास्त्र/व्यापार _______________ 🧣 पश्मीना की गर्माहट के पीछे, कितनी ठंड छुपी है? 🐐 पश्मीना शॉल लद्दाख के चांगथांग पठार की चांगथंगी बकरियों के ऊन से बनती है। यह इलाका समुद्र तल से 14,000 फ़ीट ऊपर है, जहां सर्दियों में तापमान माइनस 30-40 डिग्री तक गिर जाता है। 🧶 इस भयंकर ठंड से बचने के लिए बकरी के शरीर पर एक बेहद महीन, गर्म रोयां उगता है, इंसान के बाल से भी छह गुना पतला। गर्मी आते ही बकरी इस…













































