
✍🏻 पोस्ट 7 | 18 अक्टूबर '26 💭 विषय — मनोविज्ञान ─────────── 🗣️ जब बिना आपकी बात का जवाब दिए, आपको गलत साबित कर दिया जाए! ☕ कॉलेज के बाहर झुन्नू और धनिया बैठे हैं। बात स्कूल के बच्चों को मिलने वाले होमवर्क पर चल रही है। 👨 झुन्नू कहता है, “यार, बच्चों को थोड़ा कम होमवर्क देना चाहिए, ताकि उन्हें आराम करने और दूसरी चीजें करने का भी समय मिल सके।” 👩 धनिया तुरंत बोलती है, “ओह! मतलब तुम चाहते हो कि बच्चे आलसी बन जाएँ और कोई काम ही न करें?” 🤔 अब जरा सोचिए, झुन्नू ने कब कहा कि बच्चों को कोई काम ही नहीं करना चाहिए? उसने तो बस कम होमवर्क देने की बात की थी, ताकि बच्चों को दूसरी चीजों के लिए भी समय मिल सके। लेकिन धनिया ने उसकी बात को बदलकर कुछ ऐसा बना दिया, जिसका विरोध करना आसान है। अब वह झुन्नू की असली बात का जवाब देने के बजाय उस बात पर हमला कर रही है, जो उसने कही ही नहीं। 🎯 यही है Straw Man Fallacy! यानी सामने वाले की असली बात को तोड़-मरोड़कर ऐसा बना देना, जिसे गलत साबित करना आसान हो। फिर उस बदली हुई बात को हराकर लगता है कि बहस जीत ली, जबकि असली मुद्दे पर जवाब दिया ही नहीं गया। 📱 ऐसा सिर्फ आम बहस में नहीं होता। राजनीति में कोई कहे कि किसी कानून में बदलाव होना चाहिए, तो उसे कानून खत्म करने का समर्थक बता दिया जाता है। 🔬 शोधकर्ताओं ने भी यह समझने की कोशिश की है कि लोग ऐसे तर्कों को कैसे पहचानते हैं और उनकी प्रस्तुति से कैसे प्रभावित होते हैं। किसी बात को पेश करने का तरीका सुनने वाले की प्रतिक्रिया बदल सकता है। लेकिन किसी तर्क का दमदार लगना और उसका सही होना, दो अलग बातें हैं। 🧠 लेकिन हम सामने वाले की बात को बदलते ही क्यों हैं? कई बार उसकी बात को ठीक से समझने पर हमारी अपनी मान्यता पर सवाल उठ सकता है। और हमें यह पसंद नहीं आता। हम सच जानने के बजाय अपनी बात को सही साबित करने में लग जाते हैं। यह अपनी धारणाओं से चिपके रहने की प्रवृत्ति है। जब हमें अपनी मान्यता प्यारी हो जाती है, तो हम तथ्यों को भी उसी के हिसाब से देखने लगते हैं। 🔍 इसलिए अगली बार किसी से बहस करते हुए खुद से पूछिए: क्या मैं उसकी असली बात का जवाब दे रहा हूँ, या उसे गलत साबित करने के लिए उसकी बात का मतलब ही बदल रहा हूँ? सच को समझना है, तो पहले अपनी जीत की जरूरत से थोड़ा पीछे हटना होगा। ❓ बहस में आपको सच जानना ज्यादा जरूरी लगता है, या अपनी बात सही साबित करना? 🔗 स्रोत: 1. https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0378216618304545 2. https://www.mdpi.com/2226-471x/7/2/111 3. https://link.springer.com/article/10.1007/s10503-026-09706-2 4. https://acharyaprashant.org/en/articles/misinformation-has-a-patron-the-ego-that-calls-itself-post-truth-acharya-prashant-on-the-pioneer-1_29170db58
















































