
✍🏻 पोस्ट 14 | 27 अगस्त '26 💭 विषय — मानव उत्कृष्टता ────────── 🔬 होमी जहाँगीर भाभा: जब तय रास्ता अपनी मंज़िल नहीं लगा 🙇 हम अक्सर बच्चे से पूछते हैं “बड़े होकर क्या बनोगे?” लेकिन उससे पहले यह पूछा जाना चाहिए “जो बनोगे, उसका करोगे क्या?” क्योंकि कई बार जीवन की दिशा हमारी इच्छा से कम और दूसरों की अपेक्षाओं से ज़्यादा तय होती है। 🎓 होमी जहाँगीर भाभा के लिए भी एक रास्ता तय था इंजीनियरिंग पढ़ना, भारत लौटना और टाटा स्टील में काम करना। 📚…














































