
जो personal है, उसी की बात करनी है। अभी दो दिन पहले ही मैंने स्केटिंग सीखना शुरू किया है। यहाँ साझा करने से हिचक रही थी, क्योंकि कहीं न कहीं इसे मैं personal मानकर बैठी थी कि ये तो मेरे निजी जीवन की बात है, इसे क्या साझा करना? और अभी तो शुरू ही किया है। लेकिन आज के सत्र और सूचिका जी के सवाल पर हुई चर्चा ने कुछ याद दिला दिया। मुझे और मेरी बहन को वो चीज़ें करना बहुत पसंद था जो आमतौर पर लड़कियों के लिए ठीक नहीं मानी जाती हैं। स्केटिंग उन्हीं में…













































