
शुक्रगुजार हूँ संस्था की कि मंगलसूत्र का इतना ऊँचा रिप्लेसमेंट दे दिया। मेरी उम्र की लड़कियाँ लाल जोड़ों में सोलह श्रृंगारों के साथ सजी-धजी दिखती हैं और हमारा पूरा श्रृंगार एक ही है-जो 16 तो क्या, 16 हज़ार श्रृंगारों से भी अधिक बहुमूल्य है। दिखता साधारण-सा है, लेकिन जो इसकी वास्तविक कीमत जानते हैं, उन्हें पता है यह क्या है। इसकी चमक भी अलग है-हर रोज़ मिटने से और बढ़ती जाती है। जब से मिला है, लगा कर ही घूमती हूँ। जीवन में पहली बार कुछ इतना ऊँच…












































