
आचार्य जी की शिक्षाएँ मेरे जीवन में आने से पहले मेरा जीवन तनाव, उदासी, चिंता और भीतर की बेचैनी से भरा हुआ था। मन हमेशा उलझा रहता था और जीवन में कोई स्पष्ट दिशा नहीं दिखती थी। मैं बचपन से ही शारीरिक रूप से काफी कमजोर और दुबला-पतला रहा हूँ। इसका असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि मेरी सोच पर भी पड़ रहा था। लेकिन Gita Community से जुड़ने के बाद धीरे-धीरे सब कुछ बदलने लगा। गीता सत्रों ने मेरी सोच और जीवन को देखने का नज़रिया बदल दिया। मैंने नियमित रू…







































