
मैने जब पहले वीडियो में दिखाए चित्र को देखा तो मेरे बुद्धि ने उसे मेरे मन में पहले से बने अन्य वस्तुओं के छवि से जोड़ा कि हो सकता है कि मैने पहले इन्हें देखा हूं। लेकिन पहली ही बार में इसमें कुछ नया देखने के लिए मेरे बुद्धि ने नहीं विचार किया। इससे यही पता चलता है कि हम कुछ नया देखने की कोशिश नहीं करते बस एक छवि खोजने का प्रयास करते हैं जो उससे मिलता जुलता हो ताकि उसे जानने में कोई संघर्ष न करना पड़े।
















