
मैं शुरू से ही बहुत व्यवहार कुशल लड़की रही हूँ, इस बात का मुझे बहुत महत्व मिलता रहा है और आज भी मिल रहा है। दूसरी बात, अपने रंग-रूप को लेकर मैंने यह बात देखी है। पर इन बातों का खोखलापन अब समझ आता है। जब तक दूसरों के अनुसार चलते रहो, तब तक तुम सबको अच्छे लगते हो। अगर सच बोल दो उनके बारे में तो बुरे कहलाओगे।
















