
Weekend With Master 8.0 से अवलोकन: मैं लगभग ढाई साल बाद भारत वापस आई हूँ और मैं सबसे ज़्यादा आनंदित इसलिए थी कि मैं गोवा में पहली बार अपने देश में आचार्य जी को सुन सकूँगी और HIDP में भाग ले सकूँगी। जैसे ही घर आने का निर्णय लिया तो सबसे पहले अपने माता- पिता को गोवा चलने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने मना कर दिया तो थोड़ा ख़राब लगा, लेकिन फिर बिना कुछ सोचे अपना registration करा लिया कि कुछ भी हो जाए मैं तो जाऊँगी। फिर अन्य गीता प्रतिभागियों के साथ…







































