
मुझे भी पुरानी चीजें छोड़ने में बहुत कष्ट होता है। जब तक वह पूरी तरह से नष्ट-भ्रष्ट सड़- गल ना जाए। तब तक उनको खुद से दूर करने का जी नहीं करता। बहुत सी चीजें हैं जो कभी काम नहीं आती बल्कि रखे- रखे पूरी तरीके से नष्ट हो जाती हैं, तब उनको फेंख देती हूं। लेकिन जब तक वह ठीक-ठाक रहती है तब तक रखना है। जिसकी वजह से पूरा घर सामानों से ही भर जाता है।
















