
स्वस्थ तंदुरुस्त शरीर होगा तो ही अंदर स्वस्थ और दंदुरुस्त मन भी होगा। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए ही उसके ऊपर काम करना चाहिए, ना कि स्वस्थ दिखाने के लिए, सुंदर दिखने के लिए। यह बात दिमाग में होने के बावजूद भी ज्यादा ध्यान सुंदर दिखने पर ही जाता है, ऐसा क्यों है पता नहीं। सोच ही ऐसे हो गई है कि सुंदर दिखना है। अपने से ज्यादा दूसरे क्या सोचते हैं मेरे बारे में यही विचार होने के कारण हम सुंदर दिखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। और सभी की सोच ऐसी होने के का…
















