
Rajni Jatav
पहले जब छोटे शहर में रहती थी तो लगता था कि मौज तो बड़े शहरों 4में है। अच्छी सुविधाएं, बड़े कॉलेज, मार्केट, गार्डन वगैरह। जब बड़े शहर में शिफ्ट हुई तो पता चला कि सब कुछ है मगर शांति नहीं। प्रदूषण बहुत है, हर जगह भीड़, बंद जगहें, चारों ओर भागते लोग जैसे एक रेस लगी हो। सुविधाएं तो है मगर जीवन स्तर बहुत अच्छा नहीं है, खासकर मिडिल क्लास और गरीबों की।
















