
जब भी यात्रा करती हूँ तो यही सब प्रश्न हर बार सामने खड़े हो जाते है। फिर जैसी आर्थिक स्थिति होती है उस हिसाब से चलती हूँ। मुझे कई बार आर्थिक स्थिति की वजह से सुरक्षा के खयाल से कॉम्प्रोमाइज करना पड़ा है। फ़िर जब सब कुछ ठीक रहता है तो एक daring adventure पूरा करने जैसा भाव रहता है। 'not bad, Mallika! - खुद को ही बोलती हूँ। इससे कई बार मुझे हिम्मत भी मिली है और बहुत सारी झूठी मान्यताओं का टूटना भी दिखा है।
















