
अवलोकन:- गोवा — समुद्र से जंगल तक, एक यात्रा गोवा प्राकृतिक रूप से भी बहुत खूबसूरत जगहों में से एक है। मार्च में पहली बार मम्मी को घुमाने लेकर गई थी। जब मम्मी को गोवा लेकर जाने का सोच रही थी, तो जिनको भी पता चल रहा था, सब बोल रहे थे—“गोवा तो हनीमून मनाने जाते हैं, तुम कहाँ मम्मी को गोवा लेकर जा रही हो? मम्मी बोर हो जाएगी।” लेकिन मैंने सोच लिया था कि मम्मी को अपने दम पर फ्लाइट में बिठाना है और समुद्र दिखाना है। देखा जाएगा, जो भी होगा। लेकिन ल…



























