
💫🔥एक आईडी कार्ड और मेरी बदली हुई पहचान🔥💫 कभी-कभी अपनी पुरानी तस्वीर देखकर मुझे लगता है कि यह मैं ही हूँ, लेकिन फिर भी मैं उस लड़की को आज की शिल्पी से जोड़ नहीं पाती। पहली तस्वीर में सजना-सँवरना है, कपड़े हैं, चेहरे पर मुस्कान भी है। बाहर से देखने पर शायद सब ठीक ही लगता हो। लेकिन जब मैं उस तस्वीर को आज देखती हूँ, तो मुझे अपने चेहरे से ज़्यादा उसके पीछे का जीवन दिखाई देता है। डर दिखाई देता है। संकोच दिखाई देता है। अपने बारे में बहुत कम जानने वा…













































