
मैंने अक्सर अपने भीतर यह पाया है कि मैं जिस किसी से भी बात करती हूँ तब बस यही ढूंढती रहती हूँ कि यह मुझे गलत तो नहीं ठहरा रहा और जैसे ही सामने वाला व्यक्ति मेरी सोच और समझ के विरुद्ध कुछ बोलता है तो मैं खुद को शी साबित करने के लिए अपना स्वर ऊँचा कर लेती हूँ जो बाद में मुझे बहुत व्यर्थ लगता है कि इतनी सी बात के लिए मैंने अपना समय और ऊर्जा ग्वाईं।





























