
गोवा साहित्य महोत्सव 2026 में आचार्य जी का प्रभावशाली संवाद ✨ 8 फ़रवरी की शाम गोवा साहित्य महोत्सव 2026 में आचार्य जी के मंच संभालते ही पूरा खुला सभास्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा- निर्धारित समय से पहले ही उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि श्रोता इस संवाद का कितनी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे थे। ABP के एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुआ उनका तीखा और जीवंत इंटरव्यू अंत तक लोगों को बाँधे रहा, जहाँ सवाल गहरे थे और उत्तर सीधे दिल तक पहुँचने वाले।…































