
व्यक्तिगत तौर पर बचपन में मैंने यह बहुत ही कम झेला है ना के बराबर l ना तो मैंने लंबे बाल रखे और ना ही बहुत लड़की वाले कपड़े पहने l लेकिन हाँ अब एक बेटी की माँ बनते ही शुरुआत में मुझे भी था कि मैं अपनी बेटी को क्यूट बना के रखूं जब वह कुछ 5-6 महिने की थी l समाज का भूत जो सवार था मेरे ऊपर कि सब बोलेंगे कि कितनी प्यारी लग रही है बेटी l लेकिन अब मुझे कोई फर्क़ ही नहीं पड़ता l कई बार तो मेरी दोस्त ही मुझे बोल देती हैं कि यार यह लड़की जैसी नहीं लगती…
















