
जी, मैं भी कुछ साल पहले तक चांद पर जाने की सोचा करती थी। लेकिन उसके बाद जीवन ने दिखाया कि हम किस तरीके से पृथ्वी से जुड़े हुए हैं, हमारी नसों में रक्त का दाब और पृथ्वी पर वायुमंडल का दाब एक ही है। हमारे शरीर में जो भी तत्व है, वह सभी पृथ्वी पर पहले से ही मौजूद है। यहां तक की हम रोजमर्रा के जीवन में जो भी चीज प्रयोग करते हैं वह सब भी पृथ्वी से ही प्राप्त चीजों से ही बनती है, जैसे- कपड़े, घर, खाना, गाड़ी, गाड़ी में डलने वाला तेल, औषधीयां और पैसा कम…
















