
मित्रों, एक छोटा सा सवाल है जिस पर आपका मार्गदर्शन चाहता हूँ। बाहर ठेले पर वही पॉपकॉर्न हमें ₹10 में मिल जाता है, लेकिन सिनेमा हॉल में जाते ही वही ₹100-200 का हो जाता है। असल बात कीमत की नहीं, बल्कि समय, परिस्थिति और माहौल की है जो दाम तय करती है। जब हम लोगों को लाइन में लगकर महंगे दाम पर खरीदते देखते हैं, तो हमारे मन में भी वही भीड़ में शामिल होने की इच्छा जगती है। पर यदि हम खुद को रोककर अपने आचार्य जी के पाठ पर गौर करें और अपनी चेतना से तर्क क…
















