
मैं जहाँ रहती हूँ वहाँ पूरे गाँव की एक मान्यता है। मेरे गाँव में एक पुलिया है, तो पूरे गाँव की मान्यता है कि इस पुलिया से एक तरफ जितने भी पंडित रहेंगे मतलब जो जाति से पंडित हैं उनके साथ कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता मतलब उनका सब कुछ खतम हो जायगा और क्योंकि ऐसा हो भी चुका है कई पंडितों के साथ, पर ऐसा नहीं है कि केवल उनके साथ ही होता है, और लोगों के साथ भी होता है लेकिन मान्यता उन्हीं के प्रति बनाये रखें हैं कि अगर वो लोग रहेंगे तो उनका सब कुछ छिन जायग…
















