
सही काम वो जो आपके होने का अहसास न होने दे। और सही काम में डूबना ही ध्यान है। पिछले 4 महीनों से मैं संस्था में काम कर रहा हूँ, और 4 महीने कैसे निकल गए पता ही नही चला। और संस्था में काम करते वक्त समझ आ रहा है कि ये काम कितना ज़रूरी है और जनकल्याण के लिए उपयोगी है। इस काम के माध्यम से मेरी बहुत सी चीज़ें छोटी हैं जैसे: व्यर्थ के ख्याल आना, भूत और भविष्य की चिंता से मुक्त, व्यर्थ लोगों से मुक्ति, और समय का सही सदुपयोग कर पा रहा हूँ। संस्था में क…


















