
✍🏻 पोस्ट 27 | 23 सितंबर '26 💭 विषय — लोकधर्म ───────── “गुड गर्ल सिंड्रोम” 👧 बचपन से ही लड़कियाँ कुछ बातें सुनती हुई बड़ी होती हैं: बड़ों की बात मानो, ज्यादा बहस मत करो, ठीक से बैठो, कपड़े संभालकर पहनो, घर का ध्यान रखो और अपनी इच्छाओं से पहले दूसरों के बारे में सोचो। 👉 धीरे-धीरे इन बातों से एक छवि बनती है, “अच्छी लड़की ऐसी होती है।” अलग-अलग समाजों में इस ‘अच्छाई’ के रूप अलग हो सकते हैं, लेकिन आज्ञाकारिता, शालीनता, परिवार की सेवा और अपनी इच्छाओं को पीछे रखना अक्सर इससे जोड़ा जाता रहा है। 🏠 कुछ जगहों पर लड़की का घर के कामों में हाथ बँटाना ‘अच्छे संस्कार’ माना जाता है, कहीं उसका चुप रहना, बड़ों की बात मानना और अपनी बात पर ज़ोर न देना। यानी लड़की को सिर्फ यह नहीं सिखाया जाता कि उसे क्या करना है, बल्कि यह भी सिखाया जाता है कि उसे कैसी बनना है। 🪞 यही लगातार दोहराई गई अपेक्षाएँ आगे चलकर “गुड गर्ल सिंड्रोम” का रूप ले सकती हैं। लड़की दूसरों के कहने पर ही नहीं, बल्कि “अच्छी” कहलाने के लिए उसी तरह व्यवहार करने लगती है। 💭 अब वह किसी बात को इसलिए नहीं करती कि वह सही है, बल्कि इसलिए करती है कि लोग उसे अच्छी लड़की मानें। विरोध करने पर उसके भीतर ही सवाल उठने लगता है, “कहीं मैं गलत तो नहीं?” 🔎 यही लोक धर्म की ताकत है। वह केवल बाहर से नियम नहीं बनाता। धीरे-धीरे वही नियम हमारी अपनी पहचान का हिस्सा बन जाते हैं। फिर बाहर से कोई हमें नियंत्रित न भी करे, तब भी हम अपनी ही बनाई हुई छवि के अनुसार व्यवहार करने लगते हैं। 🪞 अहंकार छवियों में जीता है। “मैं अच्छी हूँ”, “मैं संस्कारी हूँ”, “मैं सबका ध्यान रखती हूँ” जैसी छवियाँ अहंकार को पोषण दे सकती हैं। तब व्यक्ति सही होने से ज्यादा समाज की नज़रों में अच्छा दिखाई देना चाहती है। 💭 फिर सवाल यह नहीं रह जाता कि मैं क्या सही समझती हूँ। सवाल यह बन जाता है कि अगर मैंने अपनी बात रखी, किसी को मना किया या किसी को नाराज़ किया, तो लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे? ❓ अगर मुझे अच्छा कहलाने के लिए अपनी बात और अपना विवेक दबाना पड़े, तो क्या मैं सच में अच्छी हूँ? 💭 और अच्छे कि परिभाषा क्या है? आप बताइए, "अच्छा" मतलब क्या होता है? 📚 स्रोत: Indian Express, What is good girl syndrome that girls are attributing their ‘goody-two-shoes’ behaviour to? https://indianexpress.com/article/lifestyle/life-style/what-is-good-girl-syndrome-that-girls-are-attributing-their-goody-two-shoes-behaviour-to-8440803/ Oxford Academic, Psychographic profiling of adolescent girls in India https://academic.oup.com/oodh/article/doi/10.1093/oodh/oqad001/6979783















































