
✍🏻 पोस्ट 12 | 3 अक्टूबर '26 💭 विषय — इतिहास ───────── ☮️ जब विद्रोह ही फैशन बन जाए 1960–70 के दशक में पश्चिमी दुनिया में युवाओं की एक पूरी पीढ़ी अपने माता-पिता की जीवनशैली से दूर जाने लगी। 💰 तेज़ आर्थिक समृद्धि और तकनीकी विकास के बावजूद उन्हें लगने लगा कि जीवन में कुछ मूलभूत रूप से छूटा हुआ है। उन्होंने कहा: ❌ हमें युद्ध नहीं चाहिए। हमें यह उपभोक्तावादी जीवन नहीं चाहिए। हमें वही सामाजिक और धार्मिक मान्यताएँ नहीं चाहिए। हमें अपने माता-पिता जैसा जीवन नहीं जीना। फिर आया हिप्पी आंदोलन। वे एशिया और अफ्रीका की यात्राएँ करने लगे, सामुदायिक जीवन अपनाया, नशे और खुले यौन संबंधों को अपनाया और प्रचलित सामाजिक मान्यताओं के विरुद्ध खड़े हुए। 🎸 1967 का समर ऑफ लव और 1969 का वुडस्टॉक इस संस्कृति के बड़े प्रतीक बने। ऊपर से देखें तो यह जबरदस्त विद्रोह था। लेकिन यहाँ एक सवाल उठाता है: ❓ क्या हर प्रचलन के विरुद्ध जाना वास्तव में विद्रोह है? हिप्पियों का विद्रोह भी धीरे-धीरे फैशन बन गया और लगभग दो दशकों में उसका प्रभाव कम हो गया। यानी जो कल तक मुख्यधारा के विरुद्ध था, वही एक नई पहचान बन गया। और यहीं असली बात सामने आती है। 🤔 अगर मैं इसलिए विद्रोह कर रहा हूँ क्योंकि मेरे आसपास के लोग विद्रोही बन रहे हैं, तो मैं वास्तव में कितना स्वतंत्र हूँ? एक पीढ़ी चुप रहती है, दूसरी पीढ़ी कहती है, “हम किसी सत्ता को नहीं मानेंगे।” लेकिन दोनों के पीछे अगर वही अधूरा, डरा हुआ और दूसरों से पहचान लेने वाला ‘मैं’ है, तो बाहर की अभिव्यक्ति बदल गई है, भीतर की स्थिति नहीं। वास्तविक विद्रोह किसी खास पोशाक, नारे, जीवनशैली या आंदोलन की नकल नहीं हो सकता। वह किसी पूर्वनिर्धारित ढाँचे का अनुसरण नहीं करता। वह इस ईमानदार देखने से शुरू होता है: “जो मैं अभी हूँ, उसमें मैं स्वतंत्र नहीं हूँ। मैं डरता हूँ, अधिकार जताता हूँ, ईर्ष्या करता हूँ, दूसरों से प्रभावित होता हूँ। मैं इस स्थिति में बने नहीं रहना चाहता।” यहीं से विद्रोह शुरू होता है। ☮️ सवाल यह नहीं कि तुम मुख्यधारा के खिलाफ हो या मुख्यधारा के साथ। ❓ सवाल यह है कि तुम अपने भीतर चल रही कंडीशंनिंग को देख पा रहे हो या नहीं? स्रोत: https://www.britannica.com/topic/hippie
















































