
✍🏻 पोस्ट 17 | 21 अगस्त '26 💭 विषय — अर्थशास्त्र/व्यापार ──────── 🍋 द लेमन प्रॉब्लम : जब हमें अच्छा भी चाहिए और सस्ता भी मान लीजिए एक कपड़ों के बाज़ार में दो तरह की शर्ट हैं। 👕 अच्छी क्वालिटी की शर्ट - ₹2,000 👕 घटिया क्वालिटी की शर्ट - ₹800 अच्छी शर्ट का कपड़ा मजबूत है, सिलाई अच्छी है और वह कई साल चल सकती है। घटिया शर्ट सस्ती है, लेकिन कुछ धुलाई के बाद उसका रंग उतर सकता है या सिलाई खुल सकती है। समस्या यह है कि खरीदार दुकान पर खड़े होकर दोनों की असली गुणवत्ता आसानी से नहीं जान सकता। विक्रेता जानता है कि उसकी शर्ट अच्छी है या घटिया। खरीदार नहीं जानता। अब खरीदार सोचता है: 🤔 “अगर मुझे पता ही नहीं कि शर्ट अच्छी है या खराब, तो ₹2,000 क्यों दूँ? हो सकता है ₹800 वाली ही निकल जाए।” इसलिए वह दोनों तरह की शर्ट के लिए औसतन ₹1,200 देने को तैयार होता है। अब अच्छे कपड़े बेचने वाला क्या करेगा? 👨🏻💼 “मेरी शर्ट की कीमत ₹2,000 है। मैं ₹1,200 में बेचकर नुकसान क्यों उठाऊँ?” वह बाजार से निकल सकता है। लेकिन घटिया कपड़े बेचने वाला खुश है: 😏 “मेरी शर्ट तो ₹800 की है। ₹1,200 मिल रहे हैं तो सौदा अच्छा है।” धीरे-धीरे बाजार में अच्छे उत्पाद कम और खराब उत्पाद ज्यादा होने लगते हैं। यहाँ एक और दिलचस्प बात है। 🪞 बाजार में हमारी अपनी कामना काम कर रही होती है। कामना अहंकार के अधूरेपन से उत्पन्न होती है, अहंकार स्वभाव से ही अधूरा है। हम अक्सर चाहते हैं: 💰 पैसे कम से कम दूँ, लेकिन गुणवत्ता सबसे अच्छी मिले। कितनी ही बार महंगे ब्रांड जैसी दिखने वाली सस्ती चीज़ देखकर हम सोचते हैं: “अरे, वही क्वालिटी सस्ते में मिल रही है!” लेकिन अच्छा दिखना और वास्तव में अच्छा होना एक बात नहीं है। जब खरीदार बार-बार वास्तविक गुणवत्ता की कीमत देने से बचकर “कम पैसे में ज्यादा” चाहता है, तो बाजार में ऐसे उत्पादों के लिए जगह बन जाती है जो अच्छे होने से ज्यादा अच्छे दिखते हैं। फिर वही चक्र शुरू होता है: 📉 कीमत गिरती है → अच्छे विक्रेता निकलते हैं → खराब उत्पादों का अनुपात बढ़ता है → भरोसा घटता है → खरीदार और कम कीमत देना चाहता है। यही लेमन प्रॉब्लम है। अर्थशास्त्री George Akerlof ने 1970 के अपने प्रसिद्ध लेख The Market for “Lemons” में इस समस्या को समझाया था। यहाँ “lemon” अमेरिकी बोलचाल में खराब या दोषपूर्ण इस्तेमाल की हुई कार के लिए इस्तेमाल होता है। 🍋 बाजार केवल विक्रेताओं से नहीं बनता। हमारी मांग बाजार को आकार देती है। ❓ क्या हम सच में अच्छा चाहते हैं, या हमें बस यह चाहिए कि कम से कम कीमत में सबसे अच्छा मिलने का भ्रम बना रहे? स्रोत: https://www.investopedia.com/terms/l/lemons-problem.asp















































