
✍🏻 पोस्ट 20 | 21 सितंबर '26 💭 विषय — अर्थशास्त्र/व्यापार _______________ 🧣 पश्मीना की गर्माहट के पीछे, कितनी ठंड छुपी है? 🐐 पश्मीना शॉल लद्दाख के चांगथांग पठार की चांगथंगी बकरियों के ऊन से बनती है। यह इलाका समुद्र तल से 14,000 फ़ीट ऊपर है, जहां सर्दियों में तापमान माइनस 30-40 डिग्री तक गिर जाता है। 🧶 इस भयंकर ठंड से बचने के लिए बकरी के शरीर पर एक बेहद महीन, गर्म रोयां उगता है, इंसान के बाल से भी छह गुना पतला। गर्मी आते ही बकरी इसे खुद उतारने की कोशिश करती है, और तभी चरवाहे धातु की कंघी से उन्हें निकाल लेते हैं। ✅ इसी आधार पर कहा जाता है: कोई बकरी मारी नहीं जाती, बाल नोचे नहीं जाते, सिर्फ़ वह ऊन उतारा जाता है जो वैसे भी झड़ने वाला था। 💰 पर यह ऊन दुनिया के कुल ऊन उत्पादन का सिर्फ़ 0.5% है, इतना दुर्लभ कि एक जैकेट बनाने में कई बकरियों का ऊन लगता है। फिर भी 2023 में वैश्विक कैशमियर बाज़ार करीब 2.9 अरब डॉलर का था, और हर साल बढ़ रहा है। ⚠️ जब मांग इतनी बड़ी हो और आपूर्ति इतनी सीमित, तो प्रकृति की रफ़्तार पर्याप्त नहीं रह जाती। China और Mongolia की cashmere farms की PETA जांच में सामने आया कि कई जगह कंघी नहीं, नोचा जाता है, धातु के कंघों से बाल खींचे जाते हैं, टांगें मरोड़ी जाती हैं, घाव अनदेखे रह जाते हैं। ❄️ इसी बकरी की असली परीक्षा गर्मी में नहीं, सर्दी में होती है। 2013 में लद्दाख में करीब 50 साल की सबसे भारी बर्फ़बारी के दौरान लगभग 18,000 से 25,000 पश्मीना बकरियाँ भूख और ठंड से मर गईं। 🏔️ लद्दाख अकेला भारत के 80% पश्मीना ऊन का स्रोत है। पर जलवायु बदलाव के साथ बर्फ़बारी अब और अनियमित होती जा रही है। 🐑 जो ठंड बकरी के ऊन को इतना कीमती बनाती है, वही ठंड अब उसकी जान भी ले रही है। 🪞 "कोई बकरी मारी नहीं जाती" यह जवाब कहाँ से आया, यह देखने लायक है। यह उद्योग ने खुद अपने बारे में दिया गया निर्णय है। ⚖️ जो व्यापार बेचना चाहता है, वही अपनी निर्दोषिता का फ़ैसला भी खुद सुना देता है। वह एक ही समय में प्रयोगी भी है और रेफरी भी। उत्तर पहले से तय है, क्योंकि निर्दोष घोषित होने से व्यापार बिना किसी बाधा के जारी रह सकता है। 🧠 यह सोचना है, देखना नहीं। सोचना अनुभव को सुविधाजनक कहानी में बदल देता है और वहीं रुक जाता है, जहाँ तक तर्क खुद को संतुष्ट कर ले। 🔭 जिसका स्वार्थ नतीजे से जुड़ा हो, वह स्वयं अपनी जाँच का विश्वसनीय आधार नहीं हो सकता। तभी एक बाहरी, निष्पक्ष संदर्भ बिंदु ज़रूरी हो जाता है, जो उस स्वार्थ से बाहर खड़ा हो। पर वह भी नीयत के बिना अपने आप में अपर्याप्त है। ❓ मैंने आख़िरी बार कब अपने ही स्वार्थ से जुड़े किसी मामले में खुद को बिना किसी बाहरी जाँच के निर्दोष मान लिया? 📌 स्रोत: Down To Earth https://www.downtoearth.org.in/amp/story/environment/biting-cold-for-pashmina-40887 PETA Asia Investigation https://www.petaasia.com/?p=14403 IMARC Group (Cashmere Clothing Market) https://www.imarcgroup.com/cashmere-clothing-market
















































