
✍🏻 पोस्ट 27 | 3 अक्टूबर '26 💭 विषय — अर्थशास्त्र / व्यापार ━━━━━━━━━━━━ 🤔 सुंदर दिखने पर खर्च या स्वस्थ रहने पर? 📊 भारत में लोग अपने शरीर और व्यक्तित्व पर अलग-अलग तरह से खर्च करते हैं। कोई त्वचा और बालों की देखभाल पर खर्च करता है, कोई जिम और फिटनेस पर। लेकिन जब इन दोनों के पूरे बाजार को सामने रखकर देखा जाए, तो तस्वीर काफी अलग दिखाई देती है। 🧴 भारत का ब्यूटी एंड पर्सनल केयर बाजार 2025 में लगभग 23 अरब डॉलर का था। इसमें स्किनकेयर, हेयरकेयर, कॉस्मेटिक्स, फ्रेगरेंस और दूसरी निजी देखभाल की चीजें शामिल हैं। 💰 भारतीय रुपये में देखें तो यह बाजार लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये का बैठता है। 🏋🏻♀️ इसके मुकाबले भारत का कमर्शियल फिटनेस बाजार 2024 में लगभग 16,200 करोड़ रुपये का था। इस बाजार में लगभग 1.23 करोड़ सदस्य और करीब 46,500 फिटनेस सेंटर शामिल थे। 📌 यानी बाजार के आकार की तुलना करें तो ब्यूटी एंड पर्सनल केयर का बाजार कमर्शियल फिटनेस बाजार से लगभग 12 गुना बड़ा है। 🪞 आकर्षक होना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। अगर आकर्षण केवल शरीर को देखने या उससे सुख पाना है, तो इसमें आपका वास्तविक विकास कहाँ है? 🏋🏻♀️ शरीर का सबसे बड़ा मूल्य यह नहीं कि वह दूसरों को कितना आकर्षित करता है। शरीर हमारे लिए काम करने का साधन है। इसलिए उसे ऐसा होना चाहिए कि वह हमें सीखने, अपनी क्षमता बढ़ाने और सार्थक जीवन जीने में मदद करें। इस अर्थ में मजबूत और स्वस्थ शरीर, केवल आकर्षक शरीर से कहीं अधिक उपयोगी है। 🤔 तो क्या हम अपने शरीर को इस बात से बेहतर बना रहे हैं कि दूसरे हमें कितना आकर्षक समझें, या इस बात से कि हम अपने जीवन में इससे क्या सार्थक कर सकते हैं? 🔗 स्रोत: https://redseer.com/articles/beauty-blitz-2030-mapping-indias-ascent-to-a-40-billion-powerhouse/
















































