
✍🏻 पोस्ट 13 | 8 जुलाई'26 💭 विषय — अर्थशास्त्र/व्यापार ────────── 💵 फ्री राइडिंग का खर्चा 🌊 एक गाँव में हर वर्ष बाढ़ आने का भारी खतरा रहता था। गाँव के बुज़ुर्गों ने निर्णय लिया कि बाढ़ से बचाव के लिए एक बाँध बनाया जाए। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से ₹100 का योगदान माँगा गया। गाँव के 90 लोगों ने योगदान दिया, लेकिन 10 लोगों ने कुछ भी नहीं दिया। फिर भी बाँध बन गया। पूरा गाँव सुरक्षित हो गया और जिन्होंने एक रुपया भी नहीं दिया था, उन्हें भी बाढ़ से वही सुरक्षा मिली। 📚 अर्थशास्त्र में इसे फ्री राइडर समस्या (Free Rider Problem) कहा जाता है। यह तब उत्पन्न होती है जब कोई व्यक्ति किसी वस्तु या सेवा का लाभ तो उठाता है, लेकिन उसकी लागत वहन करने या उसमें योगदान देने से बच जाता है। चूँकि उसे लाभ वैसे भी मिलने वाला है, इसलिए वह दूसरों के प्रयासों पर "मुफ़्त की सवारी" कर लेता है। 🧠 अब उन 90 लोगों की कल्पना कीजिए जिन्होंने योगदान दिया था। अहंकार हमेशा हिसाब रखता है। वह कहता है, "ये लोग हमारे पैसों का लाभ उठा रहे हैं।" फिर वह इस योगदान की भरपाई प्रत्यक्ष नहीं, बल्कि सूक्ष्म रूपों में चाहता है। 🏠 अब यही स्थिति एक घर में सोचिए। हर महीने किराया, राशन और अन्य खर्चे आते हैं, लेकिन चार लोगों के परिवार में उनका अधिकांश भार केवल एक या दो लोग ही उठा रहे हैं। 📖 अर्थशास्त्र कहता है कि फ्री राइडर दूसरों के प्रयासों का लाभ उठाता है। लेकिन अध्यात्म इससे भी गहरी बात की ओर संकेत करता है। जो व्यक्ति बिना योगदान दिए लाभ लेता हुआ दिखाई देता है, वह भी सब कुछ निःशुल्क नहीं पाता। वह किसी और रूप में उसकी कीमत चुकाता है। 📊 वो कीमत इन आंकड़ों में दिखती है, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS) के अनुसार, लगभग हर सात में से एक भारतीय जीवनकाल में किसी-न-किसी मानसिक विकार का अनुभव करता है। भारत दुनिया में मधुमेह से प्रभावित लोगों की सबसे बड़ी आबादियों में से एक है। वहीं, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 1,70,746 लोगों ने आत्महत्या की, अर्थात प्रतिदिन लगभग 468 लोगों ने अपनी जान गंवाई। 🎯 वास्तविक समस्या केवल यह नहीं है कि किसी ने बिना दिए कुछ प्राप्त कर लिया। उससे भी गहरी समस्या यह है कि अहंकार अपना हिसाब-किताब कभी बंद नहीं करता। क्यों? क्योंकि अहंकार स्वयं ही अधूरापन है। वह संसार से सुरक्षा, मान्यता, न्याय और स्वीकृति चाहता है। उसका हर योगदान उसके self image में एक निवेश बन जाता है "त्याग तो मैंने किया है।" जब उस निवेश का प्रतिफल नहीं मिलता, तब अहंकार एक मनोवैज्ञानिक बही-खाता खोल देता है। हर उपकार, हर त्याग, हर अपमान और हर चोट उसमें दर्ज होती जाती है। जब तक यह बही-खाता खुला रहता है, तब तक अहंकार में शिकायत भी जीवित रहती है। अहंकार अपने दुःख को पकड़े रहता है, क्योंकि वही दुःख उसके लिए इस बात का प्रमाण बन जाता है कि "मेरा हिसाब अभी बाकी है।" 🔗स्रोत: https://indianmhs.nimhans.ac.in/ https://diabetesatlas.org/resources/idf-diabetes-atlas-2025/










































