
🔎 क्या आपके जीवन में भी कोई ऐसी आदत है, जिसकी कीमत दिखाई देने के बाद भी आप उसे पकड़े हुए हैं? हाँ, मेरे जीवन में स्वादिष्ट खाने की लालसा बहुत सघन है। जिसके कारण मेरे शरीर पर इसका बहुत गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। ढाक के तीन पात वाली कहानी है मेरे साथ। Seeing ही काफी नहीं, मेरी नीयत नहीं है इससे पार हो जाने की। हर बार एक ही चुनाव, स्वादिष्ट खाने को ना कैसे कह दूँ और फिर उसका दाम चुकाना।
















