
Sapna Kumari
❓ प्रश्न यह है, गोडो का इंतज़ार किसे है? गोडो का इंतज़ार हमारी ही अज्ञानता से जन्मे अहंकार को है। गोडो आ भी जाए तो भी अहंकार को वो नहीं मिल जाएगा जो उसे वास्तव में चाहिए। गोडो तो एक बहाना है ताकि अहंकार खुद बचा रहे, क्योंकि किसी का इंतज़ार हो रहा है तो कोई इंतज़ार करनेवाला भी होगा।















