
Aarti Gupta
मेरी बिटिया कक्षा 4 में पढ़ती है। 2 अक्टूबर को उसने स्कूल में 'अहिंसा और गांधी जी' विषय पर ड्राइंग बनाई थी, जिसमें उसे प्रथम स्थान (1st Rank) मिला है। आचार्य जी को सुनते-सुनते यह समझ आया है कि बच्चों को सही उम्र में सही विचार और अहिंसा का सच्चा मतलब सिखाना कितना जरूरी है। बिटिया की इस छोटी सी शुरुआत से मन बहुत प्रसन्न है।




























