
Devesh Kumar Kaushik
हम अपने जीवन में तो हीरो बन नहीं पा रहे क्योंकि उसके लिए ज्ञान और श्रम लगते हैं तो हमने वीडियो गेम नाम का सस्ता तरीका निकाला है ताकि हम—स्क्रीन पर ही सही—खुद को हीरो कह सकें। जीवन में जो असली चुनौतियां हैं उनसे लड़ने का दम तो है नहीं, तो फिर वीडियो गेम खेलते हैं ताकि गेम्स के छोटे-मोटे टास्क पूरे करके खुद को झूठी सांत्वना दे सकें कि हम भी कुछ हैं।




























