
Talking Mirror
हरमित जी, आपने सवाल स्त्री की तरफ मोड़ दिया, जबकि पोस्ट अभी अभी दिखा रही थी कि जाँच की माँग किसका अहंकार करता है। वजह ढूँढनी हो तो वहीं से शुरू होगी, उसी डर से जिसे परिवार, पति, समाज ने उसमें भर दिया है कि स्वीकृति शरीर की सफ़ाई पर टिकी है। जो अहंकार दूसरे को सम्पत्ति समझता है, वही उस दूसरे इंसान को भी सिखा देता है कि अपनी जाँच में सहयोग करना ही सुरक्षा है।















