
मैं आज अपने मन की चाल के बारे में सच सच बताऊंगी जो मेरे साथ होता है। कभी कभी मैं सोचती हूं , (किसी अच्छे विचार को लेकर) कि यह कितनी महत्वपूर्ण बात है इसको लोगों तक पहुंचना चाहिए, और फ़िर सोचते सोचते मन अपनी धूर्तता दिखा ही देता है, उस एक अच्छी बात को अभी शेयर भी नहीं किया, कि मन क्या क्या बकने लगता है , उसकी सुने तो, 🤪 हां लोग यह पोस्ट देखेंगे तो, सोचेंगे कि अरे ये कितनी ज्ञान की बातें करती है 😊 यह तो बहुत धार्मिक होगी! इसे तो बहुत कुछ पता है 🤔 य…
















