
Rajan Kumar
सत्य को जानने और समझने की कोशिश मैं पहले भी करता था। जीवन, धर्म और अध्यात्म से जुड़े प्रश्न मेरे मन में रहते थे। लेकिन मुझे कोई स्पष्ट दिशा नहीं मिल रही थी। मैं खोज तो रहा था, पर खोज बिखरी हुई थी। आचार्य जी और गीता कम्युनिटी से जुड़ने के बाद उस खोज को एक दिशा मिली। अब केवल जानकारी नहीं मिलती, बल्कि स्वयं को देखने और समझने का अवसर भी मिलता है। इससे जीवन के अनेक प्रश्नों पर अधिक स्पष्टता आने लगी है। धन्यवाद।















