
जब दो लोग साथ जीवन बिताने का निर्णय लेते हैं, तो हनीमून उनके लिए एक-दूसरे के साथ गुणवत्तापूर्ण समय (quality time) बिताने का एक अवसर होता है। नई जगहों पर साथ घूमने और नए अनुभवों को साझा करने से दोनों एक ही समय में नई चीज़ें सीखते हैं, जिससे संबंध अधिक गहरा होता है, यहाँ गहरा होने से अर्थ है खुद को बेहतर देख पाना और उसी के फलस्वरूप सामने वाले को भी समझ पाना और एक दूसरे को खुद को देखने में सहायक हो पाना। इसके विपरीत, यदि इसे केवल मौज-मस्ती, दिखावे य…
















