
Seema
जितने प्राकृतिक आवास कम होते जाएँगे, जंगल के ये जीव अपना स्थान ढूँढ़ते हुए मनुष्यों के घरों और गाँवों की तरफ ही आएँगे। और हम उन्हें घुसपैठिया समझकर लाठी-डंडे लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ेंगे। और दूसरा, इसे अहं से जोड़ना भी सही है। अपनी गलतियों को छिपाते हुए हम सच में युक्तिकरण करते हैं। अपनी अंदरूनी परिस्थितियों और कमियों का दोष बाहर किसी दूसरे पर डालने का काम करते हैं और फिर खुद को मासूम बना लेते हैं।















