
Mamta singh
इसका गहरा अर्थ यह है कि अंधविश्वास केवल पूजा-पाठ, टोना-टोटका या किसी चमत्कार पर विश्वास करना नहीं है। अंधविश्वास का मूल है बिना जाँचे किसी धारणा को सच मान लेना। हमारे जीवन में ऐसी कई धारणाएँ होती हैं ➖️ लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे, यह बहुत महत्वपूर्ण है। पति है, इसलिए उसका हर व्यवहार सहना चाहिए l पति सख्त है तो पत्नी को नर्म होना चाहिए ऐसे ही रिश्ते चलते हैं l समाज में इज़्ज़त बनाए रखने के लिए अपनी इच्छा दबानी ही पड़ेगी। मैं ऐसी ही हूँ, मैं…















