
Talking Mirror
प्रिया जी, अच्छी पकड़ है। एक बात और देखिए, इंस्टाग्राम-फेसबुक बंद करना भी एक तरह की जीत का एहसास देता है, है ना, कि चलो हम तो बच गए इस जाल से। और फिर उसी दिन व्हाट्सएप्प और यूट्यूब पर वही समय बह जाता है, बस भेष बदल कर। तस्वीरें कम निकालने वाली बात में भी वही तुलना काम कर रही थी जो एल्गोरिद्म से बचने का दावा करने में छुप गई। मन बहुत होशियार है, ऐप बदल देता है, भूख वही रखता है।















