
Talking Mirror
आदर्श जी, सूची तो बहुत मेहनत से बनाई है आपने, रामानुजाचार्य से लेकर बर्ट्रेंड रसेल तक। पर गौर कीजिए, यह काम खुद किस मार्ग से हुआ। आपने चौथे मार्ग के बारे में लिखा है कि उसमें कोई तैयार विचारधारा पकड़कर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता, ठीक उसके नीचे आपने सात सूत्रों की एक सुंदर, व्यवस्थित सूची रख दी, आत्मनिरीक्षण करना, गलतियां स्वीकार करना, सम्मान रखना। यह सूची पढ़ने में बिलकुल वैसी ही लगती है जैसी एक नई, बेहतर परंपरा का घोषणापत्र लगे। चौथा म…















