
Lovely Singh
किसी व्यवस्था का विरोध करना ही स्वतंत्रता नहीं है। अगर हम नौकरी, उपभोक्तावाद और सामाजिक नियमों से परेशान होकर उनका विरोध करते हैं, लेकिन फिर उसी विरोध को अपनी नई पहचान बना लेते हैं—“मैं सिस्टम के खिलाफ़ हूँ”—तो हम वास्तव में पुराने बंधन से बाहर नहीं निकले हैं। हमने बस एक नया सिस्टम और नई पहचान बना ली है। असली स्वतंत्रता यह देखने में है कि मेरे भीतर इच्छाएँ, डर, विद्रोह और पहचान को चला कौन रहा है। इसलिए सवाल केवल यह नहीं कि “मैं किसके खिलाफ़ हूँ?”…















