
संयोग की बात है कि आज आचार्य जी का जन्मदिन भी है और आज ही मुझे संस्था में काम करते हुए पूरे एक साल हो गए हैं। ❤️🔥😍🎊🙇🔥🪖 मैं संस्था के IT विभाग में काम करता हूँ। इस एक साल की छोटी-सी अवधि में ही मुझे यहां बहुत कुछ मिला है। उसी से अवलोकन के रूप में कुछ बातें आपसे साझा करना चाहता हूँ। संस्था में आने से पहले मेरे मन में कई तरह के प्रश्न उठते रहते थे। संस्था और यहां के काम को लेकर एक छवि थी। वो टूटी है और अब शायद मैं थोड़ी बेहतर स्थिति में हूँ क…













































