
हाँ, यह मेरे जीवन में साफ दिखाई देता है कि जिस व्यवस्था को मैं बदलना चाहता हूँ, उसके मूल में जो प्रवृत्तियाँ हैं, उनका कुछ हिस्सा मेरे जीवन में भी मौजूद है। जैसे, मैं शादी में बाहरी हस्तक्षेप, दहेज-प्रथा और पुरानी मान्यताओं-परंपराओं को बदलना चाहता हूँ। लेकिन जब मेरी बहन की शादी हुई, तो वही सारी चीजें मेरे घर में भी हुईं और मैं चाहकर भी कुछ कर नहीं पाया। इससे मुझे दिखा कि मैं बाहर बहुत-सी चीजों को बदलना चाहता हूँ, लेकिन जिन प्रवृत्तियों को बदलने…
















