
Loveleen
मैं हाल ही में एक phone के पीछे बेहद ही पागलपन के साथ पड़ा था और नए-नए कारण इजात कर रहा था जिससे पुराने phone में कमियाँ निकाल सकूँ। हालांकि पुराने phone में थीं कुछ कमियाँ मगर काम चलाया जा सकता था। नया फोन लेने के महज़ कुछ हफ्तों में फिर से पुराने phone की ओर भागने का विचार तीव्रता से आने लगा। मैं तब समझा, बच्चे तू फंस चुका है ये फिर से नई चाल है।















