
Subhash Charlewar
1. AP फ्रेमवर्क चेतना को कैसे परिभाषित करता है? अपने शब्दों में लिखिए। उत्तर :- AP फ्रेमवर्क के अनुसार चेतना कोई बाहर रखी हुई वस्तु नहीं है, जिसे मैं एक वैज्ञानिक की तरह बाहर से देख सकूँ। चेतना में हमेशा देखने वाला और देखी जाने वाली चीज़ होती है। सामान्यतः देखने वाला अहंकार होता है और सामने संसार, विचार, भावनाएँ, स्मृतियाँ और इच्छाएँ होती हैं। मेरी समझ में चेतना को समझने का सही रास्ता बाहर किसी वस्तु को पकड़ना नहीं, बल्कि उस ‘मैं’ को देखना है…















