
Vindhyachal Singh
1️⃣ AP फ्रेमवर्क चेतना को कैसे परिभाषित करता है? अपने शब्दों में लिखिए। मेरी समझ से AP फ्रेमवर्क में चेतना को कोई बाहर रखी हुई वस्तु नहीं माना जाता, जिसे हम किसी दूसरी वस्तु की तरह देखकर माप सकें। चेतना में हमेशा द्रष्टा और दृश्य, यानी जानने वाला और जानी जाने वाली चीज़ का संबंध होता है। हमारे विचार, भावनाएँ, स्मृतियाँ, इच्छाएँ आदि चेतना की सामग्री हैं, लेकिन इन्हें ही चेतना मान लेना अधूरा है। यहाँ सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अहंकार स्वयं चेत…















